फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aarav is carving a niche for himself through football

Yamuna Nagar News: फुटबॉल से आरव बना रहे अलग पहचान

Mon, 06 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Aarav is carving a niche for himself through football
आरव दुआ। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और लगातार मेहनत के दम पर शहर के छोटा मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी आरव दुआ ने अपनी अलग पहचान बना ली है। शहर के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के 10वीं के छात्र आरव ने फुटबॉल से जिले का राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।
अंडर-15 वर्ग के इस खिलाड़ी ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। वे डॉ. सचिन दुआ के पुत्र हैं और चार वर्ष से फुटबॉल का व्यवस्थित प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह डिफेंस व लेफ्ट विंगर की पोजीशन पर खेलते हैं। आरव का आठ वर्ष की आयु में फुटबॉल के प्रति रुझान बढ़ा था। खेल के प्रति उनकी लगन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि कम उम्र में ही उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उनका लक्ष्य भारतीय फुटबॉल टीम की जर्सी पहनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। इसके लिए वह पढ़ाई के साथ नियमित अभ्यास और फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं। आरव का मानना है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। परिवार और विद्यालय भी उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच नरेन थापा ने कहा कि यदि आरव का फुटबॉल समर्पण व परिश्रम की आदत उसे अन्यों से भिन्न बनाती है। यदि ह ऐसे ही मेहनत करते हुए आगे बढ़ता रहा तो आने वाले वर्षों में वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम विदेशों तक रोशन करेगा।

प्रमुख उपलब्धियां
वर्ष 2023-24 में पानीपत में हुई स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में जिले की फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2024 व 2026 में उत्तराखंड के रुद्रपुर और गुरुग्राम में इंटरनेशनल प्री सुब्रतो कप में भाग लिया। वर्ष 2025 में सिरसा में हुई सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2024 में पश्चिमी बंगाल के बर्धमान विश्वविद्यालय में हुई पीईएफआई (पेफी) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की अंडर-17 फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2025 में चंबा में हुई अंडर-15 हिमाचल यूथ लीग कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed