फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AAP workers demonstrated against the government, Yamunanagar

आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated against the government, Yamunanagar
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

रादौर। प्रदेश में जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने और व किसानों को बिना शर्त जल्द से जल्द ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
किसान सेल युवा प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल आर्य व किसान सेल हल्का प्रधान शिवकुमार शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की। अमरपाल आर्य व शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि दिल्ली सरकार जनता को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्रदान कर रही है। वहीं 400 यूनिट तक जनता से आधा बिल लिया जा रहा है। इसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार से जनता को 200 यूनिट बिजली निशुल्क देने की मांग की है। वहीं बढ़ती महंगाई से जनता बेहाल है। सरकार महंगाई कम कर जनता को राहत पहुंचाएं।
विज्ञापन

किसानों को बिना शर्तों के ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाए। प्रदेश सरकार ने ट्यूबवेल कनेक्शन देने के लिए किसानों पर अनावश्यक शर्तें थोप रखी है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी हलका रादौर के सभी 166 गांवों में किसान कमेटियों का गठन कर रही है। हर गांव में किसानों को सोशल मीडिया से जोड़कर पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। इस अवसर पर हल्का प्रधान शिवकुमार शास्त्री, रजत कश्यप गुंदयाना, रिंकू कश्यप, प्रवीन बदनपुरी, मांगाराम गुमथला, हंसराज दौलतपुर, सुखदेव पलाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed