फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AAP will show black flags to CM

Yamuna Nagar News: सीएम और अस्पताल के नए भवन का करेंगे उद्घाटन, काले झंडे दिखाने को तैयार आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
AAP will show black flags to CM
जगाधरी। मुख्यमंत्री यमुनानगर में वीरवार को सिविल अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध का एलान किया है। यही नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री को तसला, फावड़ा व रेत बजरी से भरे कट्टे देने की तैयारी है। जगाधरी स्थित जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उक्त बातें कही।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील जैन, युवा जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह छिंदा, दलीप दड़वा, संदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश भर में सरकार चौतरफा विकास का ढोल पीट रही है, परंतु धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि शहर की सभी सड़कें टूटी पड़ी हैं, हर सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। यही नहीं 2014 से पहले प्रदेश पर केवल 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, परंतु नौ साल में यह कर्ज पांच गुणा से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश पर तीन लाख 11 हजार 7900 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि प्रदेश का बजट दो लाख करोड़ है। उन्होंने कहा कि देश का गौरव बढ़ाने वाली पहलवान बेटियों को आज सम्मान के लिए सड़क पर धरना देना पड़ रहा है। सुशील जैन, रघुबीर सिंह छिंदा ने कहा कि अस्पताल उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। वहीं सड़कों के गड्ढे भरने के लिए तसला, फावड़ा व रेत बजरी के कट्टे दिए जाएंगे। इस दौरान संदीप कुमार, अनिल पंजेटा, कपिल सांगवान, मोनू सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed