{"_id":"66ee3a9ac5c12d990207f211","slug":"aap-will-be-the-king-maker-in-haryana-no-government-will-be-formed-without-support-arvind-kejriwal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-125649-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में किंग मेकर होगी आप, बिना समर्थन नहीं बनेगी कोई सरकार : अरविंद केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में किंग मेकर होगी आप, बिना समर्थन नहीं बनेगी कोई सरकार : अरविंद केजरीवाल
Sat, 21 Sep 2024 08:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:46 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। दिल्ली के पूर्व सीएम एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार हरियाणा बदलाव मांग रहा है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी कई सीटों पर जीत हासिल करेगी। यहां जो भी सरकार बनेगी, वह आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बनेगी। वे शुक्रवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार आदर्श पाल गुर्जर के समर्थन में निकाले गए रोड शो में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे झूठे केस में जेल में डाल दिया था। पांच महीने जेल में रखा और तरह-तरह की यातनाएं दी। इनका मकसद किसी भी तरह मुझे झुकाना था। जेल में जो सुविधाएं सामान्य आरोपियों को मिलती हैं, मुझे वो भी नहीं दी गई। कई दिनों तक मेरी दवाई भी बंद रखी थी। भाजपा को ये नहीं पता कि मैं हरियाणा का हूं। मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा है। ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं झुका सकते। केजरीवाल ने कहा कि अब हरियाणा वाले इनको बाहर भेजेंगे। हरियाणा में लोग भाजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने दे रहे। जब मैं जेल में था तो उन्होंने हमारे विधायकों को खरीदने की बहुत कोशिश की लेकिन हमारा एक विधायक नहीं तोड़ पाए।
जेल से आकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता था लेकिन नहीं बैठा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अभी जेल से लौटा हूं। चाहता तो बड़ी आराम से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता था, लेकिन नहीं बैठा। मैंने कहा कि 14 साल के वनवास के बाद जब भगवान श्रीराम लौटे थे तो सीता मां को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। इसलिए अरविंद केजरीवाल भी अग्नि परीक्षा देगा। इसलिए मैंने दिल्ली की जनता को कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में शिक्षा माफिया चल रहा है। प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस बढ़ा रहे हैं। हमने दिल्ली में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाया और प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद कर दी, हरियाणा में भी ऐसा करके दिखाएंगे।