फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AAP took to the streets against the registration of horse drawn carriages

Yamuna Nagar News: घोड़ा गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के खिलाफ सड़कों पर उतरी आप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
AAP took to the streets against the registration of horse drawn carriages
यमुनानगर। नगर निगम द्वारा घोड़ा रेहड़ा के रजिस्ट्रेशन कराने के फरमान से राजनीति गर्मा गई है। इसे लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरी आई और घोड़ा रेहड़ा के इस नए फरमान को वापस लेने की मांग कर नगर निगम कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह प्रदर्शन आप के प्रदेश के युवा सह सचिव रघुबीर सिंह छिंदा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान आप कार्यकर्ता तीन घोड़ा रेहड़ा भी साथ लेकर आए थे। पहले तो उन्होंने निगम के सामने नारेबाजी की उसके बाद रोष मार्च निकालते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक गए उसके बाद वापस निगम के सामने ही पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने निगम के डीएमसी अशोक कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें घोड़ा रेहड़ा के रजिस्ट्रेशन को वापस लेने की मांग की गई। वहीं प्रदर्शन के दौरान जाम भी लग गया, हालांकि जाम दस मिनट तक लगा रहा, लेकिन इससे वाहनों की कतारें भी लग गई थी।
विज्ञापन

घोड़ा रेहड़ा का रजिस्ट्रेशन क्यों : छिंदा
आम आदमी पार्टी के रघुबीर सिंह छिंदा ने कहा कि घोड़ा रेहड़ा वालों को रजिस्ट्रेशन किस लिया किया जा रहा है। आरोप है पहले निगम इनका रजिस्ट्रेशन करेगा उसके बाद इनपर भी टैक्स लगा देगा। यह गरीब के ऊपर अत्याचार है जो सारा दिन मेहनत कर कर बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को इस तरह का फरमान को वापस लेना चाहिए। छिंदा ने कहा कि शहर में लावारिस पशुओं की तादात बढ़ गई जिस पर नगर निगम कोई कार्य नहीं कर रहा। इन लावारिस पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस मौके पर बॉबी चावला, हर्ष सहदेव, प्रीतम सिंह, रूपेश, शिवकुमार शास्त्री, दिलीप रचना, पवन कंबोज, राहुल भान, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed