{"_id":"6815181d96a8026646088d67","slug":"aap-leader-nominated-in-case-of-agricultural-use-urea-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137130-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कृषि उपयोग यूरिया के मामले में आप नेता नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कृषि उपयोग यूरिया के मामले में आप नेता नामजद
Sat, 03 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 03 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कृषि उपयोग के 667 बैग यूरिया की अवैध आपूर्ति व दुरुपयोग के मामले में सदर थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण विनायक व उनके पार्टनर आशिक गुर्जर पर मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी करेड़ा खुर्द गांव स्थित विन्टैग ओवरसीज के पार्टनर हैं। शिकायतकर्ता ने आपूर्तिकर्ता फर्म न्यू इंडिया एसिड बडौदा प्राइवेट लिमिटेड बडौदा पर भी कार्रवाई की मांग की है।
कृषि एवं कल्याण विभाग जगाधरी कार्यालय के विषय विशेषज्ञ (सशय) हरीश पांडे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी को उर्वरक मंत्रालय एवं कृषि विभाग ने विन्टैग ओवरसीज के यहां से यूरिया के नमूने लिए थे। जांच के लिए इन्हें फरीदाबाद लैब में भेजा। 17 अप्रैल को रिपोर्ट में नीम ऑयल की पुष्टि हुई, जिससे स्पष्ट हुआ कि यह किसान का कृषि योग्य खाद था।
667 बैग औद्योगिक इकाइयों को अवैध रूप से सप्लाई किए गए। पुलिस से मांग की गई है कि पूरे मामले की जांच की जाए। शेष स्टाॅक को जब्त किया जाए। आर्थिक नुकसान की वसूली की जाए, क्योंकि यह राष्ट्रहित से जुड़ा मामला है। इसमें सरकार को आर्थिक हानि व किसान के अधिकारों का हनन हुआ है। अब सदर थाना पुलिस ने मामले में विंटैग ओवरसीज के पार्टनर आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण विनायक व आशिक गुर्जर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण विनायक का कहना है कि उन्होंने ऑथराइज्ड डीलर न्यू इंडिया से माल लिया था। न्यू इंडिया ने यह माल जीएनएफसी से लिया था। जब सैंपलिंग हुई, तब तीन सैंपल लिए गए। तीन में से दो सैंपल पास हो गए, एक फेल हो गया। इस बारे तो जीएनएफ बता सकता है। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी डीडीए को दे दी है। प्लाईवुड इंडस्ट्री में कुछ तस्कर हावी हैं, जो उन्हें नियम अनुसार काम नहीं करने दे रहे हैं।