फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aanchal, a second-year B.A. student, secures the first position

Yamuna Nagar News: बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल को पहला स्थान

Sat, 04 Jul 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aanchal, a second-year B.A. student, secures the first position
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अध्यापक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में निर्वाचक साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय हर वोट महत्वपूर्ण है- आपका वोट, आपकी आवाज रखा गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय तथा सिमरनजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निर्वाचक साक्षरता क्लब की संयोजिका प्रो. अनीता ने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर का स्वागत कर किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मत की अहम भूमिका होती है। सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन

उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने विद्यार्थियों से वोट की गरिमा को समझने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रो. अनीता ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण, नैतिक मतदान और मतदाता सूची को अद्यतन रखने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने अपने आकर्षक और सृजनात्मक पोस्टरों के माध्यम से मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक सहभागिता और मतदाता सूची के सत्यापन का प्रभावी संदेश दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन मौलिकता, रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता, कलात्मक प्रस्तुति और संदेश की स्पष्टता के आधार पर किया गया। निर्णायक की भूमिका प्रो. चंचल रानी, प्रो. महक और प्रो. शिवम ने निभाई। विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्या ने सम्मानित किया। डॉ. नंदिनी मोदगिल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed