फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aadhaar update camps can be organised in villages and wards as well

Yamuna Nagar News: गांवों व वार्ड में भी लगवा सकते हैं आधार अपडेट शिविर

Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar update camps can be organised in villages and wards as well
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अब स्थानीय लोगों की मांग पर आधार कार्ड अपडेट शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी अंबाला मंडल डाकघर के प्रवर अधीक्षक विजय चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि डाक विभाग अपनी अन्य सेवाओं के साथ-साथ आधार संबंधी सेवाएं भी प्रदान कर रहा है। जिसके लिए जिले में आधार केंद्र सुचारू रूप से चल रहे हैं। यमुनानगर के मुख्य डाकघर में प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक व जगाधरी के उप डाकघर में सुबह 10 बजे से शाम शाम बजे तक यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नए आधार का नामांकन, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, फोटो आदि का सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा अन्य सहायता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में लोगों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था, बैठने की सुविधा एवं पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। अगर कोई भी ग्रामवासी अपने गांव या शहरी पार्षद अपने वार्ड में आधार सेवा केंद्र का कैंप लगवाना चाहते है (यदि 50 या 50 से अधिक लाभार्थी उपलब्ध हो) तो ग्राम सरपंच व नगर पार्षद प्रवर अधीक्षक डाकघर, प्रथम तल अंबाला जीपीओ भवन, अंबाला में जाकर या फोन नंबर 0171-2645727 पर संपर्क कर सकते हैं। आमजन की सुविधा के लिए देर शाम या रात्रि में भी आधार कैंप लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed