{"_id":"673ba768d6930df0e2072e4a","slug":"a-youth-was-given-drug-injections-beaten-up-when-he-protested-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128576-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक को नशे के टीके लगाए, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक को नशे के टीके लगाए, विरोध पर पीटा
Tue, 19 Nov 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/रादौर। घेसपुर गांव के एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने जबरदस्ती नशे के इंजेक्शन लगा दिए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। घायल व्यक्ति के पिता की शिकायत पर आरोपी युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
घेसपुर निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को उसका बेटा गुलशन गांव धौलरा माजरी में स्थित पीर की मजार पर आयोजित भंडारे में गया था। गुलशन अगले दिन भी घर नहीं लौटा। उन्होंने गुलशन की आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
किसी अज्ञात व्यक्ति ने 16 नवंबर को शाम साढ़े छह बजे उसके भतीजे जसबीर के पास फोन कर गांव कांजनू के पास चंद्रपुर कंपनी के पास सड़क किनारे पड़े होने की सूचना दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे। उसका बेटा गुलशन सड़क किनारे साइड में पड़ा हुआ था। वह गुलशन को उठाकर एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
वहां से वे गुलशन को सिविल अस्पताल रादौर मेंं ले गए। डॉक्टरों ने गुलशन को सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद सिविल अस्पताल अंबाला रेफर कर दिया। वे अपने बेटे को सिविल अस्पताल अंबाला ले गए। अधिक तकलीफ होने के बाद उन्होंने गुलशन को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
होश आने के बाद उसके बेटे गुलशन ने उनको बताया कि उसको चंद्रपुर फैक्टरी के पास भिंडी ठेकेदार, कालू सांगीपुर व एक अन्य व्यक्ति ने उसको जबरदस्ती शराब पिलाई और नशे के टीके भी लगाए व उसके साथ मारपीट की। आरोपी व्यक्तियों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। गुलशन के बताने पर उन्होंने बेटे की बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं मौके पर दो से तीन टीके भी बरामद हुए।