{"_id":"67881c345f507a51c0028c0d","slug":"a-youth-was-attacked-with-a-sharp-weapon-case-registered-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131586-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
छछरौली। तीन युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी। लेकिन, समझौता न होने पर केस दर्ज कर लिया है।
छछरौली क्षेत्र के गांव कोट बसावा सिंह निवासी परविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जनवरी की रात को वह सरकारी स्कूल कोट कलसिया के पास बैठा था। उसी समय पर करानी, अरशद व कासिम निवासी जठलाना पहुंच गए और डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट कर घायल कर दिया। जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस न केस दर्ज कर लिया है।
-- -- -- --
बंटवारे को लेकर दो भाईयों में झगड़ा
छछराैली। गांव दसौरा में बंटवारे को लेकर दो भाईयों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव दसौरा निवासी राधे श्याम ने बताया कि भाई रामगोपाल व भतीजा रवि उससे रंजिश रखते हैं। चार जनवरी को दीवार पर प्लास्तर का कार्य करा रहा था। तभी रामगोपाल ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
जब उससे इस बारे में पूछा तो वह गाली गलौज करने लगा। उस समय सरपंच ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। उसी शाम को आरोपित व उसका बेटा डंडे लेकर घर में घुस आया और हमला कर दिया। आरोप है कि पत्नी और बेटे के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।