{"_id":"686829c1098bb38ffe026d70","slug":"a-youth-caught-with-heroin-is-on-remand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-140304-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ काबू युवक रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ काबू युवक रिमांड पर
Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक युवक को महिंद्रा पेट्रोल पंप के साथ वाली गली से 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इंचार्ज निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान महादेव कॉलोनी आजाद नगर निवासी सुनील उर्फ बंटी के नाम से हुई। आरोपी फिलहाल प्रोफेसर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं, जो अदालत में विचाराधीन है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन रिमांड पर लिया गया है।
नशीले पदार्थ बेचने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापनगर। इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि उनकी टीम के उप निरीक्षक सतपाल सिंह ने देवघर निवासी असलम को गिरफ्तार किया है। गांव के लोगों ने नशा बेचने को लेकर उसकी शिकायत की हुई थी। असलम का भाई अकरम 23 मई 2025 को 27 ग्राम हीरोइन के साथ पकड़ा गया था, जो जेल में बंद है। इस मामले में पहले गांव का ही इमरान पकड़ा गया था। उसने बताया था कि वह नशीले पदार्थ अकरम व असलम के साथ मिलकर बेचते है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद