{"_id":"69c4518a793a97d6f40349cb","slug":"a-young-woman-was-cyber-cheated-of-rs-177-lakh-on-the-pretext-of-a-reward-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153372-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रिवॉर्ड का झांसा देकर युवती से 1.77 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रिवॉर्ड का झांसा देकर युवती से 1.77 लाख की साइबर ठगी
Thu, 26 Mar 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने एक बार फिर बैंक कर्मचारी बनकर रादौर रोड निवासी राधिका गोयल से 1 लाख 77 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवी मंदिर गली रादौर रोड निवासी राधिका गोयल ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया और रिवॉर्ड दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा। राधिका आरोपी की बातों में आ गई और लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 77 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर लगातार पैसे निकलने के मैसेज आते ही उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने आरोपी के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद मिला। संवाद