{"_id":"6910eb129c0124b35d0d3b3d","slug":"a-young-woman-died-after-her-health-deteriorated-after-taking-medicine-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146565-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से युवती की मौत
Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव तेजली में शनिवार रात दवा खाने के बाद 22 वर्षीय युवती की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान रात एक बजे युवती ने दम तोड़ दिया। अर्जुन नगर चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
गांव तेजली निवासी विनेश कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई अनिल कुमार एक माह से लापता है। अनिल की पत्नी ममता व बेटी कोमल व एक बेटा उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बरोली में रहते हैं। शुक्रवार को भाभी ममता, भतीजी कोमल व भजीता घर पर आए थे। तीनों शनिवार को गांव तेजली में ही बने दूसरे भाई सुनील के घर पर ठहरे थे। रात को कोमल ने सभी के लिए खाना बनाया, जिसे खाकर सभी अपने कमरों में चले गए। कोमल, ममता व भतीजा एक कमरे में थे।
रात करीब दस बजे कोमल की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां हो रही थीं। भाभी ममता ने इस बारे में परिवार के लोगों को बताया। कोमल को तुरंत नजदीक के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। पूछने पर कोमल ने बताया कि उसने कोई दवा खा ली है, जिसे वह सहारनपुर से साथ लेकर आई थी। रात करीब एक बजे कोमल ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट का से खुलसा होगा।