फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young woman attempted suicide in Azad Nagar.

Yamuna Nagar News: आजाद नगर में युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 13 Mar 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
A young woman attempted suicide in Azad Nagar.
यमुनानगर। थाना सिटी क्षेत्र स्थित आजाद नगर में एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार युवती ने यह कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपने चाचा, चचेरे भाई और एक बिचौलिये को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। युवती की मां का आरोप है कि उसका देवर उनके परिवार से रंजिश रखता है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो वर्ष पहले उनकी बेटी का रिश्ता तय हुआ था और उसका होने वाला पति स्पेन में रहता है। आरोप है कि देवर और उसका बेटा इस रिश्ते को तुड़वाने की कोशिश कर रहे थे। मां के अनुसार दोनों अक्सर परिवार में होने वाले झगड़ों के वीडियो बनाकर युवती के होने वाले ससुराल पक्ष को भेज देते थे, ताकि रिश्ता खराब हो जाए। इस कारण युवती लगातार मानसिक तनाव में रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed