{"_id":"684cc35dda3c9ce2a0012fe9","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-a-canal-died-by-drowning-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-139326-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहर में नहाने गया युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहर में नहाने गया युवक की डूबने से मौत
Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान दिवांशु शर्मा (23) निवासी महमूदपुर के रूप में हुई है।
थाना रादौर के जांच अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कल शाम को दीवांशु अपने चार पांच दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए गया था। नहर में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।