फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man who came to meet a friend was injured by a sword

दोस्त से मिलने आए युवक पर तलवार से वार कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to meet a friend was injured by a sword
यमुनानगर। पुराना हमीदा की वाल्मीकि बस्ती में दोस्त से मिलने गए आनंद कॉलोनी निवासी सुशील पर एक युवक ने तलवार से वार कर घायल कर दिया। दोनों में काफी समय से अनबन चल रही थी। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक प्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी काफी समय से वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रीत सिंह के साथ अनबन चल रही है। पहले भी आरोपी कई बार उससे गाली गलौज कर चुका है। सोमवार शाम को वह वाल्मीकि बस्ती निवासी काबुल से मिलने गया था। जहां पर आरोपी प्रीत सिंह उसे मिल गया। आरोपी ने उससे गाली गलौज करनी शुरू कर दी है। उसने विरोध किया तो आरोपी प्रीत सिंह कॉलोनी निवासी एक महिला के घर से तलवार लेकर आया। आते ही आरोपी ने उस पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। तलवार के वार उसके सिर, बाएं हाथ की कलाई, कंधे व अन्य हिस्सों पर लगे। जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। उसके पिता व अन्य लोगों को आता देख आरोपी वहां से तलवार लेकर भाग गया। उसके पिता ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी प्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed