फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man riding a bike died in a tanker collision

टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died in a tanker collision
यमुनानगर। रसूलपुर रोड पर छप्पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर निवासी राज कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त 22 वर्षीय सुरेश कुमार के साथ बाइक पर थाना छप्पर निजी काम से आए थे। काम समाप्त कर देर शाम करीब साढ़े छह बजे वह वापस घर लौट रहे थे। बाइक सुरेश चला रहा था। जबकि वह पीछे बैठा था। जब वे छप्पर स्थित पिछली कॉलोनी में पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आरोपी टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed