फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man injured in a fight dies, murder case filed against three

Yamuna Nagar News: मारपीट में घायल युवक की मौत, तीन पर हत्या का केस

Sat, 26 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a fight dies, murder case filed against three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पत्नी संग रह रहे 20 वर्षीय युवक की पति ने दो साथियों संग मिलकर डंडो-बिंडो से पिटाई कर दी। घटना 21 जुलाई की रात दामला में हुई। इस दौरान मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को नामजद कर लिया।
जानकारी अनुसार मूल रूप से जिला रोहतक के बाहु अकबरपुर की अंशु की उसके पति बिजेंद्र से अनबन थी। दोनों बच्चे बिजेंद्र ने अपने पास रखे हुए थे। अंशु दामला में किराये पर रहने लगी थी। उसके साथ में दूर की रिश्तेदारी में यूपी के जिला गाजीपुर में गांव लोहारपुर निवासी अजीत कुमार रह रहा था। अंशु के साथ अजीत को रहते देख बिजेंद्र ने दोनों के बीच संबंध होने के शक में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी रंजिश में बिजेंद्र ने 21 जुलाई की रात दामला में अपने साथी गोल्डी व सोनू के साथ मिलकर अजीत कुमार की डंडों-बिंडो से पिटाई कर दी। इसके बाद बिजेंद्र व उसके दोनों साथी भाग गए। मारपीट में घायल अजीत कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था, देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अंशु ने अपने पति बिजेंद्र व उसके दो साथियों गोल्डी व सोनू पर हत्या के आरोप में पुलिस को शिकायत दी। थाना सदर यमुनानगर प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि तीन लोगों को हत्या के आरोप में नामजद किया है। तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed