{"_id":"685331aa6f9f63e96f029e14","slug":"a-young-man-died-and-three-were-injured-in-a-collision-between-two-bikes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139541-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल
Thu, 19 Jun 2025 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर गांव में तलाकौर टी प्वाइंट के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कुरुक्षेत्र के गांव जोगीमाजरा निवासी अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को उसका चचेरा भाई 20 वर्षीय गौरव अंसल अपने दोस्त गांव जंधेड़ी निवासी अभिषेक के साथ गांव मखौर जा रहा था। तलाकौर टी प्वाइंट पर बाइक दो युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस हादसे में गौरव और अभिषेक दोनों घायल हो गए। वहीं दूसरे बाइक सवार की पहचान तलाकौर निवासी चंद्रपाल व अनुज के रूप में हुई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां गौरव अंसल की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद