फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man died and 30 fell ill after drinking dirty water in Mukarbpur

Yamuna Nagar News: मुकारबपुर में गंदा पानी पीने से युवक की मौत, 30 बीमार

Mon, 11 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died and 30 fell ill after drinking dirty water in Mukarbpur
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक जसवंत ​सिंह का शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : राजेपुर गांव में पुलिस आापके द्वार अ​भियान के तहत ग्रामीणों को जानकारी देते सदर कोतवाल अवनीश सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम में शामिल गांव मुकारबपुर में पांच-छह दिनो से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। गंदा पानी पीकर गांव के 30 लोग बीमार हो गए है। गांव के ही 45 वर्षीय जसवंत सिंह शनिवार देर रात उप जिला अस्पताल जगाधरी में मौत हो गई। जसवंत सिंह को शनिवार को ही उल्टी, दस्त होने भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि गंदा पानी पीने से उनकी मौत हुई है। गांव के 10 से ज्यादा लोग अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
मुकारबपुर के लोगों का कहना है गांव में राजकीय स्कूल के सामने लगे ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई होती है। ऑपरेटर की ओर से पानी में क्लोरीन नहीं मिलाई जा रही। गांव में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद रविवार सुबह पानी में क्लोरीन मिला कर सप्लाई की गई। घरों में जो पानी आ रहा है उसमें से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही है।
विज्ञापन

कई बार तो पानी का रंग हल्का हरा होता है। गंदा पानी पीकर तीन-चार दिनों से लोग उल्टी, दस्त से ग्रस्त होने लगे। शुरूआत में तो लोग अपने स्तर पर ही केमिस्ट या फिर आसपास के डॉक्टर से दवा लेने लगे। जब तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव की आंगनबाड़ी वर्कर नेहा रानी व उनकी सास बाला देवी भी तीन दिन से उल्टी, दस्त से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के रामकुमार ने बताया कि उसका भाई जसवंत सिंह पूरी तरह से ठीक था। दो दिन पहले उन्हें पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद उल्टी, दस्त होने लगे। आराम नहीं हुआ तो शनिवार को उन्हें उप जिला अस्पताल जगाधरी में भर्ती कराया गया। परंतु यहां भी आराम नहीं लगा। शनिवार रात को भाई ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि जसवंत सिंह के पेट में इंफेक्शन बहुत ज्यादा था। मृतक जसवंत की 15 साल की बेटी खुशी भी बीमार है। रविवार शाम तक भी गांव में स्वास्थ्य विभाग से कोई टीम गांव में नहीं पहुंची थी।
गांव में गंदा पानी सप्लाई होने का पता चलने पर मैं खुद गांव में गया था। निर्माणाधीन गली बनाते पाइप लाइन टूटी मिली। इसकी लीकेज को ठीक करवा दिया है। ट्यूबवेल से गांव में पानी साफ आ रहा है। वहीं आशा वर्कर के घर का कनेक्शन भी लीक मिला था उसे भी ठीक कराया गया है। फिलहाल गांव में पानी की सप्लाई को बंद कर दिया गया है। - संजीव रोहिला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग डिवीजन नंबर-2 यमुनानगर।
मुकारबपुर गांव में लोगों के बीमार होने की जानकारी नहीं है। इस बारे में संबंधित डॉक्टर से पता करवाता हूं। लोग बीमार हैं तो उनका उपचार कराया जाएगा। - डॉ. मंजीत सिंह, सिविल सर्जन यमुनानगर।
दहशत में गांव के लोग, पानी पीने से डर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। मुकारबपुर में जसवंत सिंह की मौत से सारे गांव में दहशत का माहौल है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल में भर्ती अपने परिजनों के बारे में बताते हुए लोग रो पड़े। लोग गांव में सरकारी ट्यूबवेल से सप्लाई हो रहे पानी को पीने से डर रहे हैं।

करीब 1100 आबादी वाले इस गांव में कोई डिस्पेंसरी या अन्य स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं है। एक मौत व कई लोगों के बीमार होने का पता लगने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संजीव रोहिला व वार्ड तीन के पार्षद जयंत स्वामी गांव में पहुंचे और लोगों से बात की।

गांव के ही 52 साल के गुरमीत सिंह को उल्टी, दस्त होने पर उप जिला अस्पताल जगाधरी में ही भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उन्हें रेफर करने की बात कही। जिस पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल में लेकर गए। पिता गुरमीत सिंह की हालत के बारे में बताते हुए उनकी बेटी रमन देवी रो पड़ी। बोली कि मेरे पिता जी को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। पता नहीं अब क्या होगा।

इसी तरह शीतल को भी डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया, परिजन उन्हें निजी अस्पताल में लेकर गए। गांव के लोगों का यह भी कहना है कि जिस पाइप लाइन से गांव में पेयजल की सप्लाई हो रही है वह 35 से 40 साल पुरानी है। इसके पाइप लाइन के ऊपर ही सीवरेज लाइन डाल दी गई। उन्हें शक है कि सीवरेज का गंदा पानी लीक होकर पीने के पानी में मिल रहा होगा।
गांव के यह लोग हैं उल्टी-दस्त से पीड़ित

गांव में 52 साल का गुरमीत सिंह व उनकी बेटी रमन देवी, 40 साल का महंत, 27 साल की प्रियंका व उनका ढाई साल का बेटा अभीर, 22 साल की स्वाति, 11 साल की जानू देवी, 45 साल के राजेश कुमार व उनकी पत्नी नेहा रानी, मृतक जसवंत सिंह की 15 साल की बेटी खुशी, 65 साल की बाला देवी, 50 साल के चूड़पाल, 65 साल के काशीराम, 58 साल की कैलाशो देवी, 21 साल का राकेश, 50 साल का हेमराज, 22 साल की शीतल, रीना समेत 30 लोग बीमार हैं।
अप्रैल में तेजली में बीमार हुए थे लोग

इससे पहले नगर निगम के ही गांव तेजली में अप्रैल में गंदा पानी पीने से 78 लोग बीमार हो गए थे। लोगों को बुखार, पेट में इंफेक्शन जैसी शिकायत होने लगी थी। लैब में जांच करने पर 16 लोगों में टाइफाइड व दो में पीलिया मिला था। बुखार की चपेट में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे थे। तेजली में भी कई दिनों से घरों में पीने का पानी गंदा आ रहा था। इससे पहले छछरौली के ही गांव कोट मुकारमपुर में भी ऐसे ही हालात हो गए थे।

जसवंत सिंह को उल्टी-दस्त लगने पर ही शनिवार को उप जिला अस्पताल जगाधरी में लाया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और देर रात उनकी मौत हो गई। जांच में पता चला है कि जसवंत सिंह के हार्ट में खून जमा मिला है। खून उल्टी, दस्त से जमा है यह कुछ कहा नहीं जा सकता। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। - डॉ. अनुज मंगला, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला अस्पताल जगाधरी।

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक जसवंत सिंह का शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक जसवंत सिंह का शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद- फोटो : राजेपुर गांव में पुलिस आापके द्वार अभियान के तहत ग्रामीणों को जानकारी देते सदर कोतवाल अवनीश सिंह।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed