फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man died after being hit by a pickup

Yamuna Nagar News: पिकअप की चपेट में आने से युवक की गई जान

Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a pickup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर रोड पर सरस्वती शुगर मिल के पास बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस (18) निवासी पुराना हमीदा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा निवासी विकास ने बताया कि वह अपने काम से पंजाब गया था। सोमवार रात को वह पंजाब से यमुनानगर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे उसने अपने भाई को बाइक लेकर सरस्वती शुगर मिल के पास बुलाया। बस से उतरकर वह सरस्वती शुगर मिल के पास मदान टी स्टाल पर भाई का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन

जब उसका भाई बाइक पर आया तभी पीछे से आए बोलेरो पिकअप चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसे उसका भाई सड़क पर गिर गया। बोलेरो पिकअप का टायर उसके भाई को कुचलता हुआ आगे निकल गया। आरोपी पिकअप चालक कुछ देर रुका, इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से उसने अपने भाई को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसके भाई को मृत घोषित किया। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी पिकअप चालक पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed