फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man and a woman were cheated of Rs 3 lakh

Yamuna Nagar News: युवक और युवती से ठगे तीन लाख रुपये

Thu, 20 Jun 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
A young man and a woman were cheated of Rs 3 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने अलग-अलग दो स्थानों पर युवक व युवती को पार्ट टाइम जॉब करके अधिक पैसा कमाने का लालच देकर करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। जब उन दोनों को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
गांधी नगर की लक्ष्मी गली निवासी जतिन ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत में एक कंपनी में काम करता है। आठ जून को उसके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें पार्ट टाइम जॉब चेट सर्विस कंपनी की जिक्र किया गया था। फिर गूगल मैप पर कुछ लोकेशन लिंक दिए गए। जिन्हें रेटिंग करना था। रेटिंग करने पर उसे लगभग 450 रुपये मिले। इसके बाद उन्होंने उसे टेलीग्राम का लिंक दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने दिए गए लिंक पर निवेश करने को कहा। उसने आरोपियों पर विश्वास करके आठ जून को 5500 रुपये जमा करा दिए। उसके बाद आरोपियों द्वारा दिए गए अकाउंट में उसने 10 हजार रुपये जमा करवाए। इस तरह से आरोपियों ने उसे निवेश करके अधिक लाभ कमाने का लालच देकर करीब एक लाख 17 हजार रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद भी आरोपी उसे अधिक पैसे निवेश करने के लिए कहने लगे। जब उसे आरोपियों पर शक हुआ तो उसने अपने पैसे वापस मांगे मगर उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। बाद में आरोपियों का मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव गढ़ी बंजारा निवासी कोमल ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला में प्राइवेट नौकरी करती है। गत 28 मई को उसके ऑफिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। जिसमें पार्ट टाइम जॉब आईसीई एक्सचेंज ग्रुप के लिए दिया हुआ था। एप्लीकेशन पर एक लिंक दिया गया था। जिस पर उसे रिचार्ज के लिए कहा गया।
उसे कहा गया कि वह जितना ज्यादा रिचार्ज करोगे उतना ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके बाद साइबर लोगों ने उसे टेलीग्राम का एक लिंक दिया और उसे लिंक पर निवेश करने के लिए कहा गया। उसने आरोपियों पर विश्वास करके अलग-अलग तिथियों में एक लाख 84 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद भी उसे नुकसान दिखाया गया।

उसने आरोपियों से बोला कि उसके पैसे नुकसान में क्यों जा रहे हैं तो आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और उसे दो लाख रुपये और निवेश करने को कहा। जब उसे आरोपियों पर शक हुआ तो उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed