फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A workshop will be set up for electric buses with a cost of crores of rupees

Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए करोड़ रुपये से बनेगी वर्कशॅप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
A workshop will be set up for electric buses with a cost of crores of rupees
यमुनानगर। जगाधरी बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक एसी बसों की अलग से कर्मशाला, चार्जिंग-वाशिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। इस पर आठ करोड़ खर्च का अनुमान है। दिसंबर तक काम पूरा होने की संभावना है। इसके बाद डिपो के कोटे की शेष 45 बसें आने और उनकी यमुनानगर सहित आसपास के जिलों के रूटों तक इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा में कवर होंगे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि यमुनानगर डिपो पर कुल 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी हैं। इनमें जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर पर चलाया जा रहा है। शुरुआत में पांचों बसें जगाधरी व यमुनानगर शहर के मुख्य रास्तों पर चलीं फिर अलग-अलग समय रूटों में बदलाव किए। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया रूट पर भी दो बार कुछ दिन बस चली फिर बंद कर दी गई।
विज्ञापन

अभी जगाधरी बस स्टैंड से अलग-अलग रास्तों से यमुनानगर में रेलवे स्टेशन और छछरौली रूट पर इलेक्ट्रिक एसी बस की सेवा है। डिपो के कोटे की शेष 45 इलेक्ट्रिक एसी बसें आने पर यमुनानगर, जगाधरी, बूड़िया, जगाधरी वर्कशॉप, कलानौर, दामला, रादौर, लाडवा, जठलाना, थाना छप्पर, बिलासपुर, प्रतापनगर, बूड़िया जैसे रूटों को भी कवर करने की योजना है। अभी पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिनकी चार्जिंग, धुलाई व मरम्मत के लिए उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ सात बसें हो सकेंगी चार्ज
तैयार ड्राइंग मुताबिक जगाधरी बस स्टैंड पर जहां पुरानी वाहन पार्किंग थी, वहां बसों के चार्जिंग और वॉशिंग स्टेशन बनेंगे। यहां सात चार्जिंग प्वाइंट होंगे यानी एक साथ सात बसें चार्ज हो सकेंगी। साथ ही बसों की धुलाई भी हो सकेगी। चार्जिंग और वाॅशिंग स्टेशन के साथ एडमिन ब्लॉक होगा, जिसमें अफसर और स्टाफ के दफ्तर होंगे।
बस स्टैंड के दोनों प्रवेश द्वार के साथ परिसर की जगह पर कर्मशाला बनेगी। जहां बसों की समय से सर्विस के साथ कुछ भी खराबी होने पर मैकेनिक उसे तुरंत ठीक कर सकेंगे। सभी भवन लिफ्ट सुविधा के साथ होंगे। इनमें ग्राउंड फ्लोर पर दफ्तर और फर्स्ट फ्लोर पर बस चालकों व स्टाफ के रेस्ट और अन्य कार्यों के कमरे होंगे।

वर्जन
इलेक्ट्रिक एसी बसों के लिए कर्मशाला, चार्जिंग और वाॅशिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू हो चुका है। इस पर आठ करोड़ खर्च का अनुमान है। दिसंबर तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है। चार्जिंग स्टेशन बनने पर और नई इलेक्ट्रिक बसें आ सकती है, जिन्हें जिले के अलग-अलग रूटों पर चलाने की योजना है। - दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक, इलेक्ट्रिक बस सेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed