Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A women's conference will be held as part of the Atmanirbhar Bharat campaign

Yamuna Nagar News: आत्मनिर्भर भारत अभियान में होगा महिला सम्मेलन

Fri, 05 Dec 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A women's conference will be held as part of the Atmanirbhar Bharat campaign
महिला संगठनों की बैठक लेने पहुंचीं मुख्यातिथि दीक्षा बरार। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। आत्मनिर्भर भारत को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मार्केट कमेटी के कार्यालय में चेयरमैन विपिन सिंगला की देखरेख में बैठक का आयोजन हुआ। वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी की मौजूदगी महिला सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मेलन 10 दिसंबर को कस्बा के विश्राम गृह में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना और उन्हें सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है। सिंगला ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएं। सम्मेलन महिलाओं की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को निखारने में अहम साबित होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दीक्षा बराड़ ने कहा कि वर्तमान समय महिलाओं की प्रगति का समय है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिला सम्मेलन को जागरूकता, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, स्वरोजगार के अवसर, लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूह तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मौके पर नगर पालिका साढौरा अध्यक्षा शालिनी शर्मा, महामंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed