{"_id":"68545dc904bbc2c59a0ab7a9","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-5-lakh-on-the-pretext-of-selling-land-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139598-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमीन बेचने झांसा देकर महिला से पांच लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमीन बेचने झांसा देकर महिला से पांच लाख रुपये की ठगी
Fri, 20 Jun 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जागधौली निवासी अंगूरी देवी से जमीन बेचने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने जमीन किसी अन्य को बेच दी। पता चलने पर महिला ने आरोपी से रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर पुलिस को शिकायत दी गई। थाना छप्पर पुलिस ने जागधौली के ही कुलवंत व रोशनी देवी पर केस दर्ज कर लिया है।
जागधौली निवासी अंगूरी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अगस्त 2024 में गांव के ही कुलवंत सिंह ने उसके साथ एक कनाल 17 मरले जमीन बेचने का सौदा तय किया। यह सौदा नौ लाख रुपये में तय हुआ था। इकरारनामा लिखते समय आरोपी कुलवंत ने उससे चार लाख रुपये बयाना राशि ली। इसमें से तीन लाख रुपये बतौर चेक दिए गए। रजिस्टरी की तारीख सात मार्च तय की गई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी ने कहा कि एक लाख का चेक धुल गया है।
इस पर उसने दोबारा से रुपये मांगे। उसने उसे यह रुपये दे दिए। तय समय पर जब रजिस्टरी कराने के लिए कहा तो पता लगा कि आरोपी कुलवंत ने यह जमीन गांव की ही रोशनी को बेच दी है। आरोप है कि आरोपी ने रोशनी के साथ साजबाज होकर इस जमीन का पहले से ही इकरारनामा किया हुआ था।
विज्ञापन
जब उससे रुपये वापस मांगे तो उसने इन्कार कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद वालिया का कहना है कि अंगूरी देवी की शिकायत पर आरोपी कुलवंत व रोशनी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।