{"_id":"68c1dd85e375eb85d407947c","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-221-lakh-by-luring-her-with-profits-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143589-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुनाफे का लालच देकर महिला से 2.21 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुनाफे का लालच देकर महिला से 2.21 लाख रुपये ठगे
Thu, 11 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर मुनाफे का लालच देकर महिला से 2.21 लाख रुपये ठग लिए। इस शिकायत पर साइबर थाना की पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत में सेक्टर-17 निवासी सपना सैनी ने बताया कि 21 जून को मोबाइल पर एक लिंक आया। इस पर क्लिक करने पर उसके मोबाइल नंबर को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया। यहां उसे अलग-अलग टास्क पूरे करने पर मुनाफे का लालच दिया गया। उसकी टेलीग्राम पर एक आईडी बना दी गई। पहले उसे अनपेड टास्क दिए गए, जिन्हें उसने आसानी से पूरा कर लिया। इस पर उसके बैंक खाते में मुनाफे के रूप में कुछ रुपये भी आए। इसके बाद अलग-अलग तरह के पेड टास्क दिए गए, जिसमें 2.21 लाख रुपये तक लगा दिए। इसका मुनाफा आईडी पर दिख रहा था, पर यहां से जब राशि निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पाई। बाद में आईडी बंद कर दी गई।
इस बारे में ग्रुप में उससे टास्क पूरा कराने के नाम पर रुपये निवेश कराने वाले लोगों से बात की, पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में इन लोग ने उसके निवेश कराए रुपये देने से इंकार कर दिया। साथ ही उसे ग्रुप से बाहर कर दिया। जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो साइबर पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।