{"_id":"66849b883ff88c254b04b18d","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-120-lakh-in-the-name-of-sending-her-abroad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121353-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर महिला से ठगे 1.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर महिला से ठगे 1.20 लाख
Wed, 03 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यूरोप के माल्टा भेजने के नाम पर हुंडेवाला रूप नगर निवासी अंशु से एक लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोप रायपुर गांव निवासी ओमकार दत्त, सेक्टर-17 निवासी आशु भास्कर व रूप नगर कॉलोनी निवासी रजनी पर लगा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
अंशु ने शिकायत में बताया कि उसने बीकॉम किया है। वह सेक्टर-17 स्थित ईगल फाइनेंस कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती है। वह अच्छे रोजगार के लिए विदेश जाना चाहती थी। इसलिए उसने पहले से ही पासपोर्ट बनवाया था। गत वर्ष उसकी पड़ोसी रजनी ने उसे बताया कि रायपुर निवासी ओमकार दत्त व सेक्टर-17 निवासी आशु भास्कर ने चंडीगढ़ में एक्सीलेंट वीजा सॉल्यूशन के नाम से कार्यालय बनाया है।
वे युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह उसे भी विदेश भेज देंगे। वहां जाकर वह अच्छा रोजगार कर सकती है। आरोपी रजनी ने उसे दोनों आरोपियों से मिलवाया। इस दौरान आरोपियों ने उससे यूरोप के माल्टा में भेजने की बात कही। इसके लिए आरोपियों से उससे छह लाख रुपये की मांग की। कुछ रुपये विदेश जाने से पहले और कुछ बाद में देने तय हुए। अलग अलग कर आरोपियों ने उससे दस्तावेज व एक लाख 20 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और उसके साथ गाली गलौज की। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसमेर गुलिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।