फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A woman was allegedly harassed and beaten along with her two children

Yamuna Nagar News: महिला से छेड़खानी कर दो बच्चों समेत पीटने का आरोप

Mon, 08 Dec 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A woman was allegedly harassed and beaten along with her two children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप गांव के ही एक परिवार के सचिन, प्रदीप, उनके पिता रामकुमार, माता कमलेश और बहन प्रिया पर लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शिकायत में महिला ने बताया कि वह विधवा है और उसके पास दो छोटे बच्चे है। वह बीती शाम करीब छह बजे अपने बेटे के साथ गांव में पम्मी के घर से दूध लेने गई थी। दूध का बर्तन रखकर वह बेटे के साथ खेतों की ओर शौच करने गई। वहां खेतों के पास सचिन और प्रदीप ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोर मचाने पर बेटा दौड़ा आया तो दोनों आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। शर्म और डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया और घर की ओर चली। रास्ते में सचिन के पिता रामकुमार, मां कमलेश और बहन प्रिया मिले। उन्होंने घटना की जानकारी होते ही रास्ता रोका और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार ने लाठी से, कमलेश ने ईंट-पत्थर से और प्रिया ने चिमटे से उसपर पर हमला किया तथा बाल खींचे। बच्चों को जान से मारने की धमकी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed