{"_id":"6851b5862254c581c3071b07","slug":"a-woman-accused-of-fraud-recovered-10-passports-during-remand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139525-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठगी की आरोपी महिला ने रिमांड में बरामद कराए 10 पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठगी की आरोपी महिला ने रिमांड में बरामद कराए 10 पासपोर्ट
Wed, 18 Jun 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर करीब 80-85 लोगों से 15 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में रिमांड पर ली रमनदीप कौर का मंगलवार को दो दिन का रिमांड खत्म हो गया। रिमांड के दौरान गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला से 10 युवाओं के पासपोर्ट बरामद किए है। जिन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने का सपना दिखाकर रुपये लिए गए थे।
मामले में अभी तीन अन्य आरोपी अजीतपाल, प्रदीप सिंह व अजय कुमार की गिरफ्तारी बाकी है। गांधी नगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि रिमांड खत्म होने पर आरोपी महिला रमनदीप कौर को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
युवाओं से ठगे गए रुपये अन्य आरोपियों के पास है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर रिकवरी की जाएगी। वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 80-85 लोगों से 15-16 करोड़ रुपये ठगी की गई थी। ठगी के शिकार लोगों ने बीते 10 जून की रात को कन्हैया साहिब चौक स्थित ग्लोबल इंफोटेक कार्यालय पर आकर जमकर हंगामा किया था। ये लोग हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से है। इन्हें कन्हैया साहिब चौक स्थित ग्लोबल इंफोटेक कार्यालय कार्यालय बंद मिला था।
विज्ञापन
इस पर ठगी का शिकार हुए लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया। तब खेड़ी गांव निवासी साहिल, प्रदीप कुमार, ललित सैनी व अन्य ने बताया कि कुछ माह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ग्लोबल इंफोटेक की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह कार्यालय में आए। जहां उनकी मुलाकात कंपनी के संचालक अजय कुमार, प्रदीप सिंह व उसकी पार्टनर रमनदीप कौर से हुई। उन्होंने उन्हें कहा था कि वे ग्रुप को ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलवा रहे हैं।
आरोपियों ने 10 दिन में वीजा दिलाने की बात कही और प्रत्येक युवक से 20 लाख रुपये मांगे। इस दौरान किसी ने दस लाख रुपये तो किसी ने 15 से 20 लाख रुपये जमा कराए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें वीजा व टिकट दिए और मंगलवार को दिल्ली के शांति होटल में बुलाया। दिल्ली पहुंचने पर होटल में रूम मांगा तो स्टाफ ने बताया कि बुकिंग नहीं है।
जब उन्होंने एजेंटों को फोन किया तो उन्होंने कहा कि खुद कमरा बुक कर लो, वे आकर पेमेंट कर देंगे। सभी ने कमरे बुक कर लिए। इस दौरान उऑनलाइन टिकट चेक की तो वह रद मिली। बाकी ने भी टिकट का स्टेटस जांचा तो सभी की टिकट रद थी। कंपनी संचालक व अन्य एजेंटों के नंबर भी बंद आते रहे। पुलिस ने ग्रीन विहार काॅलोनी निवासी लवली बंसल की शिकायत पर केस किया था।