फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A widow was raped on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर विधवा से किया दुष्कर्म

Tue, 04 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
A widow was raped on the pretext of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता आरोपी के घर पर किराए पर रहती थी। एक साल से आरोपी महिला के साथ संबंध बना रहा था।
अब आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया और परिवार के साथ मिलकर महिला व उसके बच्चों को भी घर से निकाल दिया। फर्कपुर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी मयंक समेत उसके परिवार के छह लोगों पर दुष्कर्म, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी महिला ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2020 में उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। मार्च 2023 को वह विष्णु नगर निवासी मयंक चड्ढा के घर किराए पर कमरा देखने के लिए गई। उसे कमरा पसंद आ गया। जिसके बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ वहां पर किराए के कमरे में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी मयंक उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा। एक दिन रात को वह कमरे में अकेली थी। इस दौरान मयंक उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसने जब घटना के बारे आरोपी के परिजनों को बताया तो आरोपियों ने उल्टा उसके साथ मारपीट की। अगस्त 2023 में उसने आरोपियों के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी।

इसके बाद आरोपियों ने मयंक की शादी उससे करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed