फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A villager was beaten up after an argument

Yamuna Nagar News: कहासुनी होने पर ग्रामीण को पीटा

Mon, 09 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A villager was beaten up after an argument
यमुनानगर। गांव भमनोली में कहासुनी होने पर दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण की पिटाई कर दी। थाना व्यासपुर पुलिस ने अभिषेक व अनिकेत को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव भमनोली निवासी सविंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि एक फरवरी को उसकी गांव कोटडा खास निवासी अभिषेक व गांव आहड़वाला निवासी अनिकेत के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed