फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A vehicle loaded with 100 bags of pan masala was caught without any documents

Yamuna Nagar News: बिना दस्तावेज 100 बैग पान मसाला से लदी गाड़ी पकड़ी

Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A vehicle loaded with 100 bags of pan masala was caught without any documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जीएसटी विभाग ने पान मसाला से लदी एक गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में पान मसाले के करीब 100 बैग लदे थे। टीम गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्यालय पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पान मसाले की खेप दिल्ली से यमुनानगर सप्लाई होनी थी। किसी तरह के प्रपत्र चालक के पास नहीं थे। सोमवार को टीम अंबाला रोड पर चेकिंग कर रही थी।

उसी समय एक गाड़ी आती दिखाई दी। टीम ने गाड़ी को रोकर चेक किया तो गाड़ी से पान मसाला की खेप मिली। जब टीम ने प्रपत्र मांगे तो चालक व उसका साथी कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। गाड़ी पर कोई नंबर भी नहीं था। पुलिस ने चालक, परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी। गाड़ी चालक ने बताया कि वह दिल्ली से गाड़ी लेकर निकला था और उसके यमुनानगर में यह सप्लाई देनी थी। लेकिन, यमुनानगर में कहां पर सप्लाई होनी थी इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। टीम ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी सेल्स कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पान मसाला की गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed