{"_id":"673261c31753a2d6a002b2f6","slug":"a-unique-confluence-of-faith-and-service-was-seen-in-the-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-128230-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मेले में दिखा आस्था व सेवा का अनूठा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मेले में दिखा आस्था व सेवा का अनूठा संगम
Tue, 12 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्री कपालमोचन मेला में आस्था व सेवा का अनूठा संगम दिखा। एक ओर श्रद्धालु तीनों सरोवरों में स्नान व दीपदान करते और तीर्थस्थलों पर शीश नवाते दिखे, वहीं उनके रहने व खाने की व्यवस्था सेवादार संभालते नजर आए। पंजाब व हरियाणा के धार्मिक जत्थों, संस्थाओं व संगठनों की ओर से तंबुओं व धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था की गई, वहीं लंगर व भंडारों का भी प्रबंध किया। सेवादारों ने पहले दिन भी श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह सेवा की, जो दिन-रात मेले के पांचों दिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहेगी। भंडारों में सेवादार श्रद्धालुओं को बड़े आदर से खाने का मेन्यू बता कर सेवा के लिए बुला रहे हैं। पहले दिन रोटी-दाल के अलावा कई तरह की सब्जियां, कहीं पर खीर तो कहीं पर मिठाइयां परोस कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। सुबह चाय के साथ कहीं आलू के परांठे तो कहीं पर ब्रेड पकोड़े परोसे गए।
बनाने-परोसने व बर्तन सफाई में बढ़े हाथ
भंडारों व लंगरों में अलग अलग व्यंजन बनाने से लेकर उन्हें श्रद्धालुओं में परोसने फिर बर्तन साफ करने में सेवादार हाथ बढ़ा रहे हैंं। पहले दिन इन कार्यों में काफी संख्या में महिला व युवा सेवादार भी सेवा में जुटे नजर आए। युवा सेवादारों में लुधियाना के राजिंद्र, भूपेश व हरिद्वार के बंटी व राजेश ने बताया कि बुजुर्गों से मेला का महत्व सुना है, इसलिए गत कई वर्षों से मेले में आ रहे हैं और लंगर व भंडारों के सेवा कार्यों में हाथ बंटा रहे हैं।