फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A Turban-Tying Competition Was Organized for Children.

Yamuna Nagar News: बच्चों के लिए कराई दस्तारबंदी प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A Turban-Tying Competition Was Organized for Children.
कपालमोचन ​​स्थित गुरुद्वारा साहिब में उप​स्थित संगत। संवाद
व्यासपुर। गुरुद्वारा साहिब पहली व दसवीं पातशाही कपालमोचन साहिब में बैसाखी एवं खालसा साजना दिवस बड़े ही श्रद्धा, उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर 12 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया था जिसकी संपूर्णता मंगलवार को विधि-विधान के साथ हुई।
विज्ञापन

समापन के बाद गुरुद्वारा साहिब में भोग डाला गया, जिसके बाद रागी जत्थों, कथावाचकों एवं कविशरी जत्थों द्वारा गुरबाणी का मधुर कीर्तन और व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान संगत को अमृतपान करने तथा गुरु साहिबान द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में धार्मिक भावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दस्तार बंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बैसाखी पर पंज प्यारे साहिबान द्वारा लगभग 130 श्रद्धालुओं को अमृतपान करवाया गया। अमृत ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं को गुरु मर्यादा का पालन करने और सिख धर्म के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बलदेव सिंह कायमपुर (सदस्य हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), काला मंधार, अवतार सिंह जुड्डा, जसपाल सिंह भट्टी, लाजवंत सिंह मछरौली, इंद्रजीत सिंह ढिल्लो, बाबा लाड्डी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed