Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A team of 65 women is igniting the flame of education

Yamuna Nagar News: शिक्षा की अलख जगा रही 65 महिलाओं की टीम

Sat, 20 Jun 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A team of 65 women is igniting the flame of education
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अग्रवाल महिला सभा की महिलाएं। स्वयं
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं की एक टीम पिछले 15 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से सेवा की मिसाल पेश कर रही हैं। वर्ष 2011 में शुरू हुई इस पहल से आज 65 महिलाओं की मुख्य टीम जुड़ी हुई है, जबकि 400 से अधिक महिलाएं विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

सभा की कार्यप्रणाली प्रधान मनीषा अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित की जा रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना, महिलाओं को समाजसेवा से जोड़ना तथा बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को बढ़ावा देना है। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय महिला सभा की कार्यप्रणाली सामूहिक निर्णय और आपसी समन्वय के आधार पर संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

संस्था की प्रधान मनीषा अग्रवाल के नेतृत्व में सचिव मनीषा उज्जवल अग्रवाल, दिव्या सिंघल, निधि, रीना सिंघला, सबीना अग्रवाल, खजांची कविता अग्रवाल, नीतू सिंघल, संरक्षक रजनी गुप्ता व मीरा अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम गर्ग, एडवाइजर अरुणा गोयल व सुनीता गर्ग तथा उपाध्यक्ष अंजली सिंघल, आशिमा गर्ग, रमा बंसल, नीलम अग्रवाल व शालू पाया सहित अन्य सदस्य समय-समय पर बैठक कर विभिन्न सामाजिक योजनाओं की रूपरेखा तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। संस्था की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की स्कूल और कॉलेज की फीस जमा करवाने के साथ-साथ उनके मानसिक विकास के लिए समय-समय पर सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों के दाखिले के लिए भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। संवाद

वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का ध्यान रखती है संस्था
वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों की सुविधाओं का भी संस्था विशेष ध्यान रखती है। समय-समय पर एलईडी, वॉशिंग मशीन, डिनर सेट, राशन, कूलर, बेड और गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसके अलावा बुजुर्गों के मनोरंजन और आध्यात्मिक वातावरण के लिए कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। संस्था द्वारा नेत्रदान और देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैलियां निकाली जाती हैं। स्कूलों में बच्चों को राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारियों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, जूते-चप्पल, घर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed