फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A student was caught carrying a chit in the Hindi exam and a case was filed

Yamuna Nagar News: हिंदी की परीक्षा में पर्ची लेकर पहुंचा छात्र पकड़ा, बनाया केस

Thu, 27 Mar 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Mar 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
A student was caught carrying a chit in the Hindi exam and a case was filed
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को हुई 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा में शहर के एक केंद्र पर नकल का एक केस पकड़ा गया है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते की टीम को एक छात्र के पास पर्ची मिली। छात्र पर यूएमसी का केस बनाया गया है। इसके अलावा अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

2वीं की परीक्षा नकल रहित कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। गहन जांच के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर बने क्यूआर कोड की स्कैनिंग के सत्यापन के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। सभी उड़नदस्तों ने बुधवार को जिले के 45 केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को मॉडल टाउन स्थित डीएवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र के पास पर्ची बरामद हुई। टीम ने छात्र से उत्तरपुस्तिका ले ली और उसके खिलाफ यूएमसी बना दी। उत्तरपुस्तिका सीलकर छात्र को कमरे से बाहर निकाल दिया गया। छात्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के साथ स्थित शहीद नवीन वैद्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता है। परीक्षा के बाद बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी आसान था, लेकिन काफी लंबा था। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से पूछे गए थे और सभी सरल थे।
विज्ञापन

-----------
वर्जन

नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर सभी केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को माॅडल टाउन के डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नकल का एक केस पकड़ा गया है। इस दौरान छात्र के पास पर्ची मिली थी। जिस पर यूएमसी बनाया गया है। इसके अलावा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपंन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कुमार धीमान, नोडल एवं उपजिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed