फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A special cleaning drive was conducted at Pakka Ghat

Yamuna Nagar News: पक्के घाट पर चलाया विशेष सफाई अभियान

Sat, 27 Dec 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A special cleaning drive was conducted at Pakka Ghat
पक्का घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लेते क्लब के सदस्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब की ओर से शनिवार को कड़ाके की ठंड के बीच शहर के पक्के घाट पर विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद घाट को पूरी तरह से साफ किया गया, जिसमें नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने भी सक्रिय योगदान दिया।
क्लब के सचिव भारत माटिया और पूर्व प्रधान डॉ. एससी सैनी ने बताया कि पक्का घाट शहर में त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख स्थल है। लोग पूजा-अर्चना के दौरान पॉलिथीन और अन्य सामग्री लाते हैं, जिन्हें उत्सव के बाद घाट पर छोड़ दिया जाता है। इससे न केवल घाट का वातावरण दूषित होता है, बल्कि पश्चिमी यमुना नहर में भी गंदगी फैलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर का लगभग 185 वर्ष पुराना पक्का घाट नगर पालिका ने लाखों रुपये खर्च कर निर्मित कराया था, जिससे घाट की सुंदरता में चार चांद लग गए थे। लेकिन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की लापरवाही के कारण घाट की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। धार्मिक आयोजनों का कचरा घाट पर फेंककर इसे दूषित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माटिया और डॉ. एससी सैनी ने सभी से अपील की कि वे पक्के घाट पर गंदगी न फैलाएं और इसे साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थल सुरक्षित और स्वच्छ रह सकते हैं, जब नागरिक भी इसमें योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed