{"_id":"684c9819dd0f9c21480dde6d","slug":"a-sevadar-of-gurudwara-sahib-who-came-for-service-a-month-ago-had-committed-theft-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139328-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एक माह पहले सेवा पर आए गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एक माह पहले सेवा पर आए गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने की थी चोरी
Sat, 14 Jun 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। झींवरहेड़ी गांव के गुरुद्वारा साहिब से 11 लाख 80 हजार रुपये की नकदी, विदेश करेंसी, आभूषण व बाइक को लेकर भागे सेवादार को अपराध शाखा 1 की टीम ने अंबाला के खान अहमदपुर गांव के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से चोरी किया सामान बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान राजस्थान के गंगानगर जिले के गांव सतसीसी निवासी कर्मजीत उर्फ संदीप के नाम से हुई। आरोपी को शुकवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी का अन्य सामान बरामद किया जाएगा।
डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपराध शाखा प्रभारी वीरेंद्र वालिया की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अंबाला के खान अहमदपुर बस स्टैंड पर बाइक पर घूम रहा है। सूचना पर उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ में गुरुद्वारा साहिब में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। प्रभारी वीरेंद्र वालिया ने बताया कि आरोपी करमजीत सिंह एक महीना पहले ही गुरुद्वारा साहिब झिवरेहड़ी में सेवादार के रूप में आया था और नौ जून को रात को करीब डेढ़ बजे उसने वहां से नकदी, जेवरात नकदी व विदेशी करेंसी चोरी कर ली और मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन
नकदी व जेवरात बरामद, रिमांड में विदेशी करेंसी के बारे में होगी पूछताछ : डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी करमजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुरुद्वारा में चोरी करना कबूल किया है। आरोपी से चोरी की गई कुल 11 लाख 80 हजार रुपये में से नौ लाख 27300 रुपये बरामद किए है। इसके अलावा 14 सोने की अंगूठियां, तीन सोने के कड़े, एक बाइक बरामद की है। अमेरिकन डॉलर व यूरो बरामद करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद