फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A race towards health Marathon tomorrow

Yamuna Nagar News: एक दौड़ सेहत की ओर मैराथॉन कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A race towards health Marathon tomorrow
यमुनानगर। अमर उजाला फाउंडेशन और चंद्रपुर ग्रुप ऑफ कंपनीज संचालक सुधीर चंद्रा की ओर से एक दौड़ सेहत की ओर मैराथॉन का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ रविवार सुबह सात बजे गोबिंदपुरी रोड स्थित ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से शुरू होगी। यह दौड़ कॉम्प्लेक्स से मधु चौक, प्यारा चौक, नेहरू पार्क, एसपी आवास होते हुए अमर उजाला कार्यालय में समाप्त होगी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल राणा होंगे। मैराथॉन के विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में कैपिटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल संचालक कुलजिंद्र सिंह सोढ़ी, मनप्रीत कौर, अमर द ज्वेलर्स संचालक सुंदर सैनी, मंगला मॉलडिंग संचालक लविश गाबा, फाल्कन ऑटोमोबाइल संचालक हर्षदीप सिंह भट्टी व जेट फिनाइल संचालक अभिषेक भारद्वाज मुख्य सहयोगी हैं। इस दौरान आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि जागरूकता के लिए करवाई जा रही दौड़ में सभी बढ़-चढ़कर भाग लें। मैराथॉन में भाग लेने के लिए किसी तरह का कोई पंजीकरण व शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस दौड़ में आयु की भी कोई सीमा नहीं है। किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है। भाग लेने के लिए रविवार को सुबह 6:45 बजे तक आयोजन स्थल ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में पहुंचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed