फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A procession was taken out in the city with a broom upside down

Yamuna Nagar News: उल्टा झाड़ू लेकर शहर में निकाला जुलूस

Tue, 13 Aug 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in the city with a broom upside down
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सरकार की नीतियों के विरोध में नगर निगम व फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने शहर में काले झंडों, बैनर व उल्टा झाड़ू लेकर जुलूस निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, लोगों के बीच सरकार की नीतियों के विरोध में पर्चे वितरण किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला ने की। इस दौरान राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि राज्य कमेटी की घोषित दो दिवसीय हड़ताल को देखते हुए निकाय मंत्री सुभाष सुधा व प्रसाशनिक अधिकारियों ने सात अगस्त को नगर पालिका कर्मचारी संघ के शीर्ष नेतृत्व को चंडीगढ़ बुलाया था। बातचीत से 16 मांगों पर सहमति बनी थी। संघ ने 10 अगस्त मानी मांगों का पत्र जारी करने का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

परंतु 11 अगस्त को रोहतक में राज्यस्तरीय सम्मेलन बुलाकर आंदोलन करने ऐलान भी किया गया था। सम्मेलन में कर्मचारियों ने फैसला लिया था कि घोषित आंदोलन 12 व 13 अगस्त को सभी पालिकाओ, परिषदों, निगमों में किया जाएगा और लोगों में पर्चे बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर फिर भी मानी मांगों का पत्र जारी नहीं किया और फायर कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं के समाधन के लिए संघ से बातचीत नहीं की तो 14 अगस्त को जिला मुख्यालय पर निदेशक फायर के धमकी पत्र की प्रतियां जलाएंगे। वहीं, 20 अगस्त को शहर की मुख्य सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 21 व 22 अगस्त को दो दिवसीय काम बंद हड़ताल की जाएगी। यदि सरकार नहीं मानती तो हड़ताल बढ़ाई भी जा सकती है। इकाई प्रधान पपला व सचिव प्रवेश परोचा ने कहा कि संघ स्थानीय मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। जिसे अधिकारी हल करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। इस दौरान नगरपालिका से बलदीप तुंबी, रमन, रमेश कुमार, सुभाष, कमलेश, जीतो, अनिता, शामलाल, अग्निशमन से रिंकु कुमार, विजेंद्र सिंह, वीरेंद्र धीमान, रविंद्र, नरेंद्र सहित अन्यों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed