फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A pond will be constructed in Gulabi Nagar Park Colony at a cost of 82 lakhs

Yamuna Nagar News: गुलाब नगर पार्क कॉलोनी में 82 लाख से बनेगा जोहड़

Sat, 12 Jul 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A pond will be constructed in Gulabi Nagar Park Colony at a cost of 82 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। वार्ड नंबर-1 स्थित गुलाब नगर पार्क कॉलोनी में पानी निकासी के लिए लगभग 82 लाख की लागत से जोहड़ का निर्माण किया जाएगा। यह विकास कार्य होने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। यह जानकारी मेयर सुमन बहमनी ने गुलाब नगर पार्क कॉलोनी का निरीक्षण करने के बाद दी।

जलभराव की शिकायत मिलने पर मेयर वार्ड एक की पार्षद रीना रस्तोगी, मनोनीत पार्षद सीमा गुलाटी, दिव्य सिंगल, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता गगन संधू, सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज व अन्य निगम अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों के साथ वार्ड एक की गुलाब नगर कॉलोनी पहुंची। यहां उन्होंने कॉलोनी की हर गली में पैदल घूम कर जायजा लिया और लोगों की समस्या सुनी।
विज्ञापन

लोगों ने कॉलोनी में बारिश के दौरान जलभराव होने की समस्या बताई। मेयर ने अधिकारियों से समस्या के स्थाई समाधान के लिए चर्चा की। जिसके बाद मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि यहां 82 लाख रुपये की लागत से जोहड़ निर्माण की योजना तैयार की गई है। जिससे वर्षा में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित होगी। जोहड़ बनने से क्षेत्र का बरसाती पानी उसमें चला जाएगा और समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेयर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर सड़क का ऊंचा लेवल कर पुन निर्माण करने के निर्देश दिए गए। मेयर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान और जन सुविधाओं का विस्तार ही हमारा संकल्प है। धीरे धीरे नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed