{"_id":"671425999d8c72af9607fbb6","slug":"a-persons-body-was-found-under-a-bridge-under-construction-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-127104-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निर्माणधीन पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निर्माणधीन पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव
Sun, 20 Oct 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। संदिग्ध परिस्थितियों में करेहड़ा खुर्द के पास निर्माणाधीन पुल के नीचे एक कंपनी के चालक का शव पड़ा मिला। सूचना के बाद थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात को वह पुल से नीचे गिरा है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मूल रूप से हिसार निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार पुल निर्माण का काम कर रही कंपनी में चालक के पद तैनात था। शनिवार सुबह को उसका शव पुल के पास एक जाल पर पड़ा मिला। इसकी सूचना साथियों ने डायल 112 पर पुलिस को दी। एसपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पुल के ऊपर सतीश कुमार का मोबाइल फोन, शराब की बोतल और खाने का कुछ सामान भी मिला है।
कंपनी के अधिकारी गौरव ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और काम करने वालों से सारी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी रेशम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक सतीश हिसार जिले का रहने है और इस कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।