फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A person try to rape with married woman

घर में घुसकर विवाहिता से दुराचार का प्रयास

Mon, 10 Mar 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 10 Mar 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
A person try to rape with married woman
यमुनानगर। क्षेत्र की एक कालोनी निवासी विवाहिता ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर दुराचार करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उसने बताया कि आरोपी के इस प्रयास में उसके साथ आई एक अन्य महिला ने भी मदद की।  दुराचार के प्रयास में असफल रहने पर आरोपियों ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


बाद में परिजनाें ने पीड़ित को यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस के साथ डीएसपी यातायात अशोक सब्बरवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी कालोनी के नरेश व गीता के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसके चलते नरेश शनिवार देर शाम गीता के साथ घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करना लगा। आरोप है कि इस दौरान नरेश ने महिला के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो नरेश ने उसे जातिसूचक शब्द कह कर अपमानित किया। इसके बाद  दोनों ने उससे मारपीट की और फरार हो गए। परिजनों ने उसे लेकर अस्पताल में भरती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर डीएसपी अशोक सब्बरवाल ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed