फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A person died after being hit by a train, his identity is yet to be revealed

Yamuna Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A person died after being hit by a train, his identity is yet to be revealed
यमुनानगर। बाईपास पुल के पास रेलवे लाइन पार करते हुए व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने मंगलवार रात उन्हें स्टेशन से मीमो के माध्यम से सूचना मिली थी कि बाइपास पुल के पास लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया है। मृत शख्स के दाएं हाथ पर स्टार बना हुआ है। उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed