फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A park will be constructed in Amar Vihar, and lanes will be built in Agrasen Nagar

Yamuna Nagar News: अमर विहार में पार्क, अग्रसेन नगर में बनेंगी गलियां

Sat, 26 Sep 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A park will be constructed in Amar Vihar, and lanes will be built in Agrasen Nagar
विकास कार्यों का ​शिलान्यास करने के बाद लोगों से बात करतीं मेयर व पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड तीन व पांच में करीब 36 लाख छह हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य होंगे। वार्ड तीन की अमर विहार कॉलोनी में 18 लाख 26 हजार रुपये से पार्क विकसित किया जाएगा।
पार्क विकसित होने से क्षेत्रवासियों को सुबह-शाम सैर व व्यायाम की सुविधा मिलेगी। हरियाली और स्वच्छ वातावरण से लोगों को प्रदूषण से राहत और बेहतर जीवनशैली मिलेगी।
विज्ञापन

वार्ड पांच की अग्रसेन नगर कॉलोनी में 17 लाख 80 हजार रुपये की लागत से गलियों का निर्माण और अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। इसके तहत दुष्यंत राणा के घर से सतपाल के घर तक, सतपाल के घर से दीपक सुनील के घर तक तथा परवेश गुर्जर के घर से बाला टेंट तक गलियां बनाई जाएंगी। जिससे क्षेत्रवासियों को सुगम राह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद भानू प्रताप व निश्चल चौधरी के साथ नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। मेयर ने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पूर्व कैबिनेट ने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार नए कार्य करवाए जा रहे हैं। पार्क, सड़क और गलियों के निर्माण से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप वर्मा, रामकुमार कांबोज, पीडी स्वामी, सुनील तेलीपुरा, काला राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed