फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A new pipeline was added to the broken pipeline in Bhudkalan

भूडकलां में टूटी फूटी पाइप लाइन में जोड़ दी नई पाइप लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
A new pipeline was added to the broken pipeline in Bhudkalan
प्रतापनगर। जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार ने भूडकलां में पुरानी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से नई लाइन जोड़कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। जिसके चलते लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने विभाग और ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह इस समस्या को लेकर डीसी से मिलेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार व जन स्वास्थ्य विभाग से एस्टीमेट के अनुसार काम शुरू करने की गुहार लगाई गई थी, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार ने ग्रामीणों की एक नहीं सुनी और कुरड़ी में पुरानी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन में नई पाइप जोड़ दी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव में कोई बीमारी फैलती है तो उसका जिम्मेदार जन स्वास्थ्य विभाग व ठेकेदार होगा। ग्रामीण इरफान खान, नूर हसन, सावेज, मोहम्मद शफी, जुल्फान व मुरीया आदि का कहना है कि गांव में पब्लिक हेल्थ की तरफ से पाइप लाइन डाली जा रही है। जिस जगह पर विभाग ने पाइप लाइन डाली है वहां पर पहले से पाइप लाइन ठीक थी लेकिन लेकिन सड़क पार कुरड़ियों के पास जहां से पाइपलाइन लीक थी। नए पाइपों के पैसे बचाने के चक्कर में पुरानी लाइन जोड़कर पानी छोड़ दिया गया। ऐसे में गंदे पानी की समस्या बरकरार है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पाइपलाइन को बदलने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले सीमेंटेड बनी गली को उखाड़ दिया गया है। जहां से गली उखाड़कर पाइप लाइन डाली गई है। वहां पर पाइपलाइन डालने की कोई जरूरत नहीं थी। ऐसे में सरकार को लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है। इससे पहले भी पब्लिक हेल्थ की तरफ से कई गलियाें में पाइप लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई थी जिनको आज तक ठीक नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह इस समस्या को लेकर डीसी यमुनानगर से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपरीत दिशा से पाइप लाइन डालने का आरोप
ग्रामीण इरफान खान व जुल्फान का आरोप है कि रंजिशन जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदार ने विपरीत दिशा से पाइप लाइन डालनी शुरू की थी जबकि इस पाइपलाइन का स्टीमेट गांव के सरकारी स्कूल से लेकर गांव की मस्जिद और बीच की गली तक था लेकिन विपरीत दिशा से गली को उखाड़कर पाइप लाइन डाली गई है। जिससे सरकार को लाखों रुपए का चूना लगने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस समस्या को रोकने के लिए पाइप लाइन डाली जा रही थी वह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
वह मौका पर जाकर एस्टीमेट और काम की जांच करेंगे। जहां पर पाइपलाइन खराब है। उसको तुरंत बदलवा दिया जाएगा।
पलविंदर सिंह, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed