{"_id":"67eaea0765240b210008824e","slug":"a-multi-storey-building-will-be-built-in-the-railway-colony-mishra-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-135402-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कॉलोनी में बनेगी बहुमंजिला इमारत : मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कॉलोनी में बनेगी बहुमंजिला इमारत : मिश्रा
Tue, 01 Apr 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी वर्कशाॅप। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन तथा नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा सोमवार को वर्कशाप कारखाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार कुछ ही समय में रेलवे कॉलोनी में बहुमंजिला इमारत बनाएगी। इस इमारत में रेल कर्मचारियों को आवास अलाट किए जाएंगे। इसमें सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी।
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे काॅलोनी में जो मकान तोड़े जा रहे थे उन्हें बंद करवा दिया गया है। यदि मकान को तोड़ा जाता है तो उससे पहले नया मकान अलाट करना होगा। कहा कि जब तक कर्मचारी और एंपलायर रहेंगे तब तक कभी समस्या समाप्त नहीं हो सकती। हम लोग एक समस्या का समाधान करते हैं, दूसरी समस्या खड़ी हो जाती है।
हम लोगों ने पुरानी पेंशन को लेकर लंबे समय तक लड़ाई लड़ी। सरकार से समझौता हुआ कि हम निश्चित तौर पर आधी पेंशन रिटायर होने के बाद देंगे, चूंकि जो न्यू पेंशन लोगों को मिल रही थी वह किसी को 1500 तो किसी को 2000 मिल रही थी। इससे किसी का काम नहीं चल रहा था इसे सरकार द्वारा दी गई चैरिटी या भीख कही जा सकती है। इस वजह से सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी और उसका अंत इस प्रकार से हुआ कि सरकार ने समझौता किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए रेल में पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें हर प्रकार के सुरक्षा उपकरण व समय समय पर सुरक्षा की ट्रेनिंग भी दिलवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को भी ध्यान रखना होगा कि कार्य स्थल पर जो सुरक्षा उपकरण उन्हें दिए गए हैं उसका उपयोग करके ही काम करें।
कई बार देखा गया है कि कर्मचारी जल्दी काम करने के लिए सुरक्षा उपकरण नहीं पहनते। इस अवसर पर उत्तर रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष एस के त्यागी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पहलवान, मंडल मंत्री अनूप वाजपेयी, इलेक्ट्रिक ब्रांच के सचिव संदीप दत्ता, अनिल घई उपाध्यक्ष एनआरएमयू, सचिव एनआरएमयू यांत्रिक शाखा प्रेम सोनकर, अध्यक्ष यांत्रिक शाखा मंदीप सिंह, शशि बख्शी आदि मौजूद रहे।