{"_id":"67213cb435b80a0597060e06","slug":"a-moving-car-caught-fire-passengers-had-a-narrow-escape-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-127689-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
Wed, 30 Oct 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। तिहमों गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ही कार धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही चालक व उसके अन्य साथी समय रहते कार से बाहर कूद गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
मोहम्मद अहसान निवासी बेहट अपने अन्य साथियों के साथ लेदी में एक शादी समारोह में जा रहा था। तिहमों गांव के सामने सड़क पर अचानक से उसकी कार में धुआं उठने लगा। राहगीरों ने उसको बताया कि कार में धुआं उठ रहा है। कार चालक आनन-फानन में अपने साथियों के साथ कार से बाहर कूद गया। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।
एहसान ने बताया कि उसकी स्कोडा गाड़ी की वायरिंग में अचानक से धुआं उठने लगा। इसके बाद कार में आग लग गई। गनीमत रही वह समय रहते कार से बाहर निकल गए वरना बड़ा हादसा हो जाता है। अचानक कार में लगी आग की वजह से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रही। इस दौरान राहगीर जलती कार की वीडियो बनाने लगे। मौका पर पहुंची डायल 112 ने रास्ता खुलवाया।