फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A modern sports stadium will be built in Chhachhrauli

Yamuna Nagar News: छछरौली में बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम

Wed, 21 May 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
A modern sports stadium will be built in Chhachhrauli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



छछरौली। युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार प्रदेश भर में खेल स्टेडियम बनवा रही है। इसी कड़ी में कस्बे में भी एक आधुनिक खेल स्टेडियम बनने वाला है। यह खेल स्टेडियम गांव ललहाड़ी कलां में बनेगा। सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। स्टेडियम सात एकड़ जमीन पर बनाया जाना है। जिसके लिए पंचायत ने जमीन उपलब्ध करवाई है।
हरियाणा खेल विभाग के निदेशक संजीव वर्मा भी ललहाड़ी कलां से ताल्लुक रखते हैं। उनका हमेशा अपने गांव के प्रति विशेष लगाव रहा है। विभाग के अनुसार जल्दी ही खेल स्टेडियम का काम शुरू होने की उम्मीद है। पंचायत की तरफ से सात एकड़ जमीन खेल स्टेडियम के लिए दी गई है। सरपंच प्रदीप कुमार ललहाड़ी कलां, सरपंच मुस्तकीम खान मानकपुर, ठेकेदार जंगशेर, जाहिद खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा निखारने के लिए खेल स्टेडियम बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खेल से जुड़कर युवा अपना, जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे और नशे से भी दूर रहेंगे। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के जेई राजेंद्र सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से स्टेडियम बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी के खाते में पहुंच गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने गांव में पहुंचकर जमीन का सर्वे किया। सर्वे के बाद रिपोर्ट बनाकर खेल विभाग को भेज दी गई है। विभाग की तरफ से स्टेडियम व अन्य सुविधाओं की लिस्ट आते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जनों गांवों के युवाओं को होगा फायदा

फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गांवों के युवाओं को खेल अभ्यास करने के लिए छछरौली या यमुनानगर जाना पड़ता है। क्षेत्र के ललहाड़ी कलां में आधुनिक खेल स्टेडियम बनने से यहां क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, जिमनास्टिक बैडमिंटन टेबल टेनिस समेत अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेडियम से मानकपुर, जोगीवाड़ा, पिरथीपुर, सलेमपुर कोही, नगली, राजपुर, गढ़वाली, गोराबनी, रंजीतपुर, भगवानपुर, धनोरा, कोट कलसिया, डारपुर, जाटांवाला, फकीर माजरा, ढाकवाला, सिपियांवाला, खानूवाला, लेदी, डमौली, दादूपुर सैनी, भमनौली समेत 20 किलोमीटर तक के दर्जनों गांवों के युवाओं को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed