{"_id":"68d59462bb29aaf469018f87","slug":"a-mentally-disturbed-youth-jumped-into-a-canal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144424-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मानसिक परेशानी में युवक ने नहर में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मानसिक परेशानी में युवक ने नहर में लगाई छलांग
Fri, 26 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:45 AM IST
सार
यमुनानगर के बाड़ी माजरा तीर्थ नगर निवासी 28 वर्षीय अमित ने मानसिक परेशानी के चलते पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। पुलिस व गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
युवक की तलाश के लिए किस्ती लेकर पहुंचे गोताखोर। संवाद
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मानसिक रूप से परेशान बाड़ी माजरा तीर्थ नगर निवासी 28 वर्षीय अमित ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा ली। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से नहर में तलाश की अभियान चलाया। उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया। देर शाम तक पुलिस गोताखोरों के साथ युवक की तलाश में जुटी थी।
बाड़ी माजरा तीर्थ नगर निवासी 28 वर्षीय अमित मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वीरवार को अमित अपने भाई के साथ दवा लेने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। जब वह बाड़ी माजरा पुल के पास पहुंचा तो अमित ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। जिससे वह पानी के तेज बहाव में बह गया। अमित के भाई ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
लोगों ने अमित को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की सहायता से नहर में युवक को खोजने का प्रयास किया। देर शाम तक गोताखोर नहर में युवक की तलाश में जुटे थे।